T20 वर्ल्ड कप- पाकिस्तान को झटका
टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान को जल्दी ही अपनी टीम की घोषणा करनी है और इससे पहले उसे तगड़ा झटका लगा है. उसके पेस अटैक के अगुआ शाहीन शाह अफरीदी चोटिल हो गए हैं. वह बिग बैश लीग में खेलने गए थे, जहां उनके घुटने की कार्टिलेज टिश्यू में चोट लगी है.