Shehnaz Hussain Winter Skincare Tips: सर्दियों में स्किन की हालत बहुत खराब हो जाती है. ज्यादा ठंड और हवा त्वचा की सारी नमी को खत्म करके ब्रेकआउट्स पैदा करती हैं. ऐसे में शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए खास तरीकों से स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकते हैं.
1/8
सर्दियों में स्किन की हालत
सर्दियों में स्किन की हालत खस्ता हो जाती है. ठंडी हवा से त्वचा रूखी और सख्त होने लगती है. इससे पिंपल्स और इरिटेशन जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है.
2/8
ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के नुस्खे
सर्दियों में अपनी स्किन को चमकदार और नरम बनाए रखने के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के नुस्खे आजमां सकते हैं. इसमें मौजूद इन 5 स्टेप्स को रूटीन में शामिल करते ही आपके बेहतरीन रिजल्ट्स प्राप्त होंगे.
3/8
स्टेप 1: रोजाना मॉइश्चराइजर लगाएं
सुबह-शाम चेहरा धोने के बाद दूध की मलाई या शहद मिला हुआ एलोवेरा जेल लगाएं. शहनाज कहती हैं, ये त्वचा में नमी लॉक करता है. रूखी स्किन वालों के लिए बादाम का तेल बेस्ट है. 2 मिनट मसाज करें, फर्क खुद दिखेगा!
4/8
स्टेप 2: गुनगुने पानी से नहाएं
ठंड में गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है, लेकिन ये स्किन की नमी चुरा लेता है. ऐसे में शहनाज हुसैन के अनुसार, गुनगुना पानी इस्तेमाल करें और नहाने के बाद तुरंत तेल या लोशन लगाएं. ओटमील मिला पानी स्किन को सॉफ्ट बनाता है. हफ्ते में 2 बार ट्राई करें.
5/8
स्टेप 3: घर का फेस पैक बनाएं
सर्दियों में स्किन डल हो जाती है. शहनाज सलाह देती हैं कि केला, शहद और दही मिलाकर पैक बनाएं. 15 मिनट लगाएं, फिर धो लें. ये पोषण देता है और ग्लो लाता है. संतरे का रस मिलाएं तो विटामिन सी मिलेगा.
6/8
स्टेप 4: खूब पानी पिएं और फल खाएं
बाहर से नहीं, अंदर से स्किन हेल्दी बनाएं. शहनाज कहती हैं, रोज 8-10 गिलास पानी पिएं. सेब, गाजर और नारियल पानी स्किन को हाइड्रेट रखते हैं. ओमेगा-3 वाले नट्स खाएं, जैसे अखरोट. ये रूखापन दूर करेंगे.
7/8
स्टेप 5: रात में स्पेशल केयर
सोने से पहले चेहरा साफ करें और गुलाब जल स्प्रे करें. शहनाज का सीक्रेट है कि विटामिन ई कैप्सूल का तेल लगाएं. इससे सुबह सुबह त्वचा ताजा लगेगी. साथ ही लिप्स पर घी लगाना न भूलें!
8/8
Disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.