Shakib Al Hasan And Mohammad Nabi With 2000 Runs And 100 Wickets In T20is 8051737
टी20 में 2000 रन और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के 2 क्रिकेटर, लिस्ट में जुड़ सकता है हार्दिक पांड्या का नाम
टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन और 100 विकेट लेने का कारनामा सिर्फ दुनिया के 2 ही क्रिकेटर कर पाए हैं. जिसमें बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाड़ी का नाम शामिल है. लेकिन इसमें जल्द ही भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम भी जुड़ सकता है.
ऐसा करने वाले अफगानिस्तान के दूसरे गेंदबाज बने नबी
अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए. वो राशिद खान के बाद ऐसा करने वाले अफगानिस्तान के दूसरे गेंदबाज बने हैं.
People are also watching
2/5
टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 2 खिलाड़ी ही कर पाए हैं ऐसा
टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन और 100 विकेट लेने का कारनामा बांग्लादेश के पूर्व ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ही कर पाए हैं.
3/5
शाकिब ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टी20 में 129 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 23.02 की औसत से 2551 रन और 149 विकेट झटके हैं. वहीं इस दौरान शाकिब ने 2 फाइव विकेट हॉल और 13 अर्धशतक भी लगाए हैं.
4/5
शाकिब की लिस्ट में जुड़ा नबी का नाम
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के क्लब में मोहम्मद नबी का नाम शामिल हो गया है. उन्होंने अबतक कुल 135 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 2246 रन और 101 विकेट लिए हैं.
5/5
इस लिस्ट में जुड़ सकता है हार्दिक पांड्या का नाम
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम इस लिस्ट में जल्द जुड़ सकता है. क्योंकि उन्होंने अबतक कुल 114 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें हार्दिक के नाम 1812 रन और 94 विकेट हैं. अगर एशिया कप में वो 6 विकेट और 188 रन बना लेते हैं. तो पांड्या की एंट्री भी इस क्लब में हो जाएगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.