छींक से जुड़ी मान्यताएं
शकुन शास्त्र में शुभ-अशुभ चीजों के बारे में बताया गया है और इसमें छींक से जुड़े कुछ रहस्यों से भी पर्दा उठाया गया है. आमतौर पर छींक आने का मतलब किसी अच्छे काम में रुकावट माना जाता है. लेकिन शकुन शास्त्र के अनुसार छींक हमेशा अशुभ नहीं होती, बल्कि इसके कुछ शुभ संकेत भी होते हैं.