शरद पूर्णिमा पर दान का महत्व
सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया गया है और इस दिन चंद्रमा की पूजा का खास महत्व होता है. लेकिन पूर्णिमा का पूजन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के बिना अधूरा है. इस दिन पूजा के साथ ही दान का भी विशेष महत्व बताया गया है. कहते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन यदि कुछ चीजों का दान किया जाए तो धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जीवन में सकारात्मकता आती है. आइए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना होता है लाभकारी.