शादी, रिश्तों और बच्चों को लेकर शेफाली ने क्या कहा?
Shefali Shah: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस शेफाली शाह अपने बेबाक अंदाज़ के कारण एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार उन्होंने शादी, रिश्तों और बच्चों को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा-जिंदगी के बड़े फैसले जल्दबाजी या किसी के दबाव में मत लो. शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. बच्चे पैदा मत करो, इससे अच्छा है कुत्ते पाल लो. हालांकि ये बात उन्होंने मजाक में की. वो कहना चाहती थी कि कुत्ते आपको बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं.