Shikhar Dhawan Spotted With Mystery Girl During Ind Vs Ban Odi Match In Icc Champions Trophy 2025 7631635
शिखर धवन को मिल गई गर्लफ्रेंड! चैम्पियन्स ट्रॉफी में किस खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल के साथ आए नजर
शिखर धवन को ICC ने इस चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए अपना ब्रैंड ऐम्बेसडर चुना है. इस मौके पर वह दुबई स्टेडियम में अपनी एक करीबी दोस्त के साथ मैच का लुत्फ लेते दिखे...
शिखर धवन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आए हैं. गुरुवार को वह भारत बनाम बांग्लादेश मैच का लुत्फ लेने पहुंचे थे. इस दौरान वह एक दोस्त के साथ मैच का लुत्फ लेते दिखे तो चर्चाएं गर्म हो गईं.
People are also watching
2/5
आईसीसी के ब्रैंड ऐम्बेसडर हैं धवन
आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए शिखर धवन को अपना ब्रैंड ऐम्बेसडर नियुक्त किया है. गुरुवार को मैच से पहले वह स्टेडियम में आए तो वह चैम्पियन्स ट्रॉफी को लेकर मैदान पर पहुंचे. आईसीसी की यह परंपरा रही है कि वह हर मैच से पहले आईसीसी ट्रॉफी को किसी प्रतिष्ठित पूर्व क्रिकेटर द्वारा मैदान पर पेश करता है. यहां यह काम शिखर के हिस्से था. इस दौरान वह टीम इंडिया में अपने दोस्तों से भी गर्मजोशी से मिले.
3/5
फैन्स ने लपक लिया शिखर धवन का लम्हा
इसके बाद धवन वीवीआईपी पवेलियन में अपनी एक हसीन दोस्त के साथ मैच का लुत्फ लेते दिखे. ये दोनों मैच के दौरान बजने वाले म्यूजिक का भी लुत्फ लेते देखे. इस दौरान जैसे कैमरे की नजर उन पर पड़ी तो दोनों म्यूजिक की धुन पर गर्दन हिलाकर एंजॉय कर रहे थे और फिर क्या था फैन्स ने इस लम्हे को लपक लिया और सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई.
4/5
कौन है यह मिस्ट्री गर्ल?
शिखर की यह नई दोस्त कौन है. इस बात को लेकर चर्चाएं खूब हैं. लेकिन इसके बारे ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब धवन इस लड़की के साथ दिखे हों. इससे पहले नवंबर में भी दोनों एक साथ दिखाई दिए थे और इस लड़की का नाम सोफी शाइन बताया जा रहा है, जो आयरलैंड की हैं. वह एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और धवन उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं.
5/5
शिखर ने अभी तक कुछ नहीं किया खुलासा
हालांकि शिखर धवन ने अभी तक इस लड़की के बारे में फैन्स को कुछ नहीं बताया है. उन्होंने अपनी पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद यह बात भी नहीं बताई है कि क्या वह अब नए रिलेशनशिप में हैं या नहीं. धवन ने साल 2012 में उम्र में खुद से 12 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा सिकंदर भी है. लेकिन दोनों का 2023 में तलाक हो गया और सिकंदर आयशा के साथ ही रहता है. धवन ने कई मौकों पर अपने बेटे से संपर्क नहीं हो पाने की बात भी कही है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.