Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

दुनिया का सबसे बिजी रेलवे स्टेशन: हजारों ट्रेनें, 200 गेट, 1.27 अरब यात्री... ट्रेन पकड़ना जंग जीतने से कम नहीं, प्लेटफॉर्म गिनते-गिनते थक जाएंगे

Busiest Station In World: दुनिया का सबसे बिजी रेलवे स्टेशन इतना विशाल है कि जहां हर दिशा से आती ट्रेनें, अनगिनत प्लेटफॉर्म और लाखों यात्रियों की भीड़ इसे एक जंग के मैदान जैसा बना देती है.

By Md. Raja Alam | Updated: December 2, 2025 9:11 PM IST

दुनिया का सबसे बिजी रेलवे स्टेशन कौन सा है?

जापान के टोक्यो में स्थित शिंजुकु रेलवे स्टेशन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दुनिया का सबसे व्यस्त स्टेशन घोषित किया है जहां रोजाना करीब 38 लाख यात्री ट्रेन पकड़ते और उतरते हैं. साल भर में 1.27 अरब से ज्यादा लोग यहां से गुजरते हैं जिसकी वजह से ट्रेन पकड़ना जंग जीतने जैसा हो जाता है.

शिंजुकु स्टेशन में कितने प्लेटफॉर्म हैं?

शिंजुकु स्टेशन में कुल 36 प्लेटफॉर्म हैं और 200 से ज्यादा गेट हैं जिनसे हर मिनट सैकड़ों लोग अंदर-बाहर करते हैं. स्टेशन इतना बड़ा है कि प्लेटफॉर्म गिनते-गिनते यात्री थक जाते हैं और दिशा भटकना आम बात है.

Advertisement

शिंजुकु स्टेशन कब और कैसे बना?

शिंजुकु स्टेशन साल 1885 में शुरू हुआ था और आज टोक्यो की लाइफलाइन बन चुका है जहां शॉपिंग मॉल रेस्टोरेंट ऑफिस कमर्शियल हब सब एक साथ हैं. ये स्टेशन अब सिर्फ ट्रेन का अड्डा नहीं बल्कि पूरा शहर अपने आप में है.

भारत का सबसे बिजी रेलवे स्टेशन कौन सा?

भारत में कोलकाता का हावड़ा जंक्शन सबसे व्यस्त माना जाता है जहां 23 प्लेटफॉर्म हैं और हर रोज 1000 से ज्यादा ट्रेनें आती-जाती हैं. लाखों यात्री रोज यहां से सफर करते हैं और भीड़ इतनी कि पैर रखने की जगह नहीं मिलती.

Advertisement

हावड़ा के बाद कौन से स्टेशन सबसे बिजी?

हावड़ा के बाद मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस दूसरे नंबर पर है जहां से लंबी दूरी की ट्रेनें सबसे ज्यादा चलती हैं. तीसरे नंबर पर कोलकाता का सियालदह स्टेशन है जो लोकल और मेल ट्रेनों की वजह से हमेशा पैक्ड रहता है.

शिंजुकु में ट्रेन पकड़ना इतना मुश्किल क्यों?

शिंजुकु में हर मिनट दर्जनों ट्रेनें आती-जाती हैं और 200 गेट्स में से सही गेट ढूंढना अपने आप में चैलेंज है. भीड़ इतनी कि ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों को लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ता है.

भारत के बिजी स्टेशनों की खासियत क्या है?

हावड़ा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और सियालदह जैसे स्टेशन न सिर्फ यात्री संख्या में टॉप हैं बल्कि इनकी ऐतिहासिक इमारतें भी दुनिया भर में मशहूर हैं. इन स्टेशनों पर एक दिन में लाखों लोग आते हैं और ट्रेनों की संख्या भी रिकॉर्ड तोड़ती है.