हाथ लगा खजाना
समुद्र में अचानक खजाना हाथ लग जाना किसी सपने से कम नहीं होगा. मगर सोचिए ये सच हो जाए तो माहौल कैसा होगा. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया.समुद्र की गहराई में दफन 150 साल पुराना रहस्य उस वक्त सामने आया, जब इंजीनियर भविष्य की स्वच्छ ऊर्जा की तैयारी में जुटे थे. ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में विंड टर्बाइन लगाने के लिए किए जा रहे सर्वे के दौरान 1877 में डूबा 615 टन कोयला ले जा रहा जहाज 'सिटी ऑफ होबार्ट' मिल गया. यह खोज इतिहास, तकनीक और ग्रीन एनर्जी का बेहद अनोखा संगम मानी जा रही है.