शिव की नगरी काशी
हिंदू धर्म में काशी को एक पवित्र नगरी माना गया है क्योंकि काशी का भगवान शिव से गहरा संबंध है. कहते हैं कि भगवान शिव और माता पार्वती काशी में निवास करते हैं. काशी भगवान शिव के त्रिशूल पर विराजमान है और यह भी कहा जाता है कि काशी में मृत्यु होने पर आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है.