शिवजी की पूजा के नियम
शिवलिंग पर जल अर्पित करना व शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. कहते हैं कि यदि विधि-विधान से भोलेनाथ की उपासना की जाए तो जीवन में आ रहे सभी विघ्न मिट जाते हैं और शिवजी की कृपा हमेशा बनी रहती है. भगवान शिव की पूजा करते समय अक्सर लोग कुछ नियमों का पालन करते हैं जिनमें से एक नियम शिवलिंग के सामने ताली बजाने का है. भोलेनाथ की पूजा करते समय अभिषेक करने बाद भक्त तीन बार ताली जरूर बजाते हैं. लेकिन शायद बहुत ही कम लोगों ताली बजाने के पीछे छिपे धार्मिक महत्व के बारे में पता होग. आइए जानते हैं शिवलिंग के सामने क्यों बजाते हैं 3 बार ताली?