Shoaib Akhtar Angry And Controversial Reaction After India Historic T20 World Cup Win What He Said 8336132
भारत की ऐतिहासिक जीत पर आपा खो बैठे शोएब अख्तर, दे डाला ऐसा बयान, खौल उठेगा हर हिन्दुस्तानी का खून!
भारत ने T-20 वर्ल्ड के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 92 रन से हराकर एतिहासिक जीत दर्ज की. टीम इंडिया तीन T-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है.
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. भारत ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी. (Photo: BCCI)
People are also watching
2/6
शोएब अख्तर के विवादित बोल
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की बड़ी जीत पर पाकिस्तान से कड़ी प्रतिक्रियाएं आईं हैं. पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने भारत की जीत को लेकर विवादित बयान दिया है. शोएब अख्तर ने कहा कि भारत के दबदबे ने 'क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है.'
3/6
भारत ने तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता
भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर अपना तीसरा T-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता. जहां ज्यादातर क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने भारत के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की, वहीं शोएब अख्तर ने टैपमैड शो 'गेम ऑन है' पर टीम की कड़ी आलोचना की. अख्तर ने कहा कि भारत एक 'अमीर बच्चे' की तरह है जो खेल पर हावी हो रहा है.
4/6
शोएब अख्तर के बिगड़े बोल
अख्तर ने कहा, 'यह ऐसा है जैसे पड़ोस में एक अमीर बच्चा हो जो सभी गरीब बच्चों को बुलाकर कहे 'आओ, क्रिकेट खेलते हैं.' भारत हमारे साथ ठीक यही कर रहा है. आठ टीमों में से वे चार को रखते हैं और उन चार में से वे फिर से तीन को बुलाते हैं और आगे बढ़ते हैं और फिर कहते हैं, 'देखो, मैं जीत गया.' उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है.'
5/6
मैच से पहले अख्तर ने क्या दिया था बयान?
दिलचस्प बात यह है कि फाइनल से पहले अख्तर ने कुछ और ही कहा था. अख्तर ने पहले कहा था, 'मुझे लगता है कि न्यूज़ीलैंड, इंडिया के सामने थोड़ा कमजोर साबित हो सकता है, लेकिन इंडिया पर 1.5 अरब लोगों का प्रेशर भी है. वे अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप फाइनल में पहले ही एक मैच हार चुके हैं. मुझे लगता है कि इंडिया इस सब में विनर है, लेकिन क्रिकेट के लिए न्यूजीलैंड के लिए यह वर्ल्ड कप जीतने का सही समय है.' (Photo: BCCI)
6/6
ट्रॉफी के साथ-साथ टीम इंडिया ने बनाये कई रिकॉर्ड
बता दें कि टीम इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया मेन्स T20 वर्ल्ड कप टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बनीं. इसके अलावा वह तीन T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई.(Photo: BCCI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.