shraddha-das
Shraddha Das Latest Pictures: फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म से अपनी हॉटनेस के कारण चर्चा में आई अभिनेत्री श्रद्धा दास एक बार फिर सुर्खियो में हैं. श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ बोल्ड तस्वीरों को एक के बाद एक अपलोड किया है. इन तस्वीरों को श्रद्धा के फैन्स खासा पसंद कर रहे हैं. इन तस्वीरों में श्रद्धा बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं. श्रद्धा का जन्म मुंबई में हुआ था. श्रद्धा ने हिंदी, बांगला, तमिल, तेलुगु और कन्नड भाषा की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. श्रद्धा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी. श्रद्धा को पॉपुलैरिटी दक्षिण भारत की फिल्म आर्या से मिली थी. इस फिल्म में अल्लु अर्जुन मुख्य किरदार में थे. इसके बाद इन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया. लेकिन बॉलीवुड में इन्हें पॉपुलैरिटी फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती से मिली थी. श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह अपनी बोल्ड तस्वीरों से लोगों को अपना दीवाना बनाती रहती हैं. श्रद्धा फिटनेस फ्रीक भी हैं. आए दिन वह जिम व योगा करते हुए अपनी तस्वीरों को फैन्स के साथ शेयर भी करती रहती हैं. ऐसे में उनके फॉलोवर्स की संख्या अच्छी खासी है. श्रद्धा के सोशल मीडिया पर कुल 1.3 मिलियन यानी की 13 लाख फॉलोवर्स हैं. देखिए श्रद्धा दास के इंस्टाग्राम से ली गई कुछ बोल्ड तस्वीरें.






