ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने श्रेयस अय्यर
अपने करियर की बेहतरीन फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इन दिनों IPL में खूब रन कूट रहे हैं. इस लीग की शुरुआत से पहले अय्यर भारतीय टीम के लिए चैम्पियन्स ट्रॉफी में खेले थे. वहां भी उनका बल्ला खूब रन उगल रहा था. इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले अय्यर को ICC ने मार्च महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड के लिए चुना है.