shriya-saran-1
Shriya Saran Photos: बाहुबली जैसी सुपरहिट देने के बाद एसएस राजमौली एक बार फिर एक बड़ी फिल्म पर काम कर रहे हैं. फिल्म का नाम RRR है. फिलहाल राजमौली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और रामचरण जैसे सुपरस्टार्स हैं. फिल्म 'दृश्यम' की अभिनेत्री श्रिया सरन भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा सकती हैं. बता दें कि श्रिया इस फिल्म में अजय देवगन के साथ होंगी. खबरों के अनुसार पिछले हफ्ते श्रिया फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद के विकाराबाद के जंगलों में पहुंच चुकी हैं. बता दें कि फिल्म आरआरआर को लेकर अभी किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया गया है. निर्देशक राजमौली ने शूटिंग के सेट पर फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा रखी हैं. बता दें कि श्रिया दक्षिण भारत की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं. श्रिया ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है. फिल्म आवारापन व दृश्यम में उनका अभिनय सराहनीय रहा है. बता दें कि श्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह अपनी तस्वीरों से लोगों को अपना कायल बनाती रहती हैं. श्रिया के इंस्टाग्राम पर कुल 2.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं. सभी तस्वीरें श्रिया सरन के इंस्टाग्राम अकाउंट से लिया गया है.