वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करके टीम इंडिया ने रचा इतिहास
भारतीय क्रिकेट टीम ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को रौंदकर सीरीज में क्लीन स्वीप हासिल कर ली है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है.