जिस तरह किसी व्यक्ति की पहचान उसका नाम होता है, उसी तरह हस्ताक्षर भी व्यक्ति के स्वभाव से जुड़े कई गहरे राज खोलता है. हस्ताक्षर यानि सिग्नेचर से आप सेहत और धन के बारे में भी काफी कुछ जान सकते हैं.
People are also watching
2/7
ऐसे हस्ताक्षर वाले होते हैं कम खर्चीले
जो लोग सीधे और सरल रेखा वाले हस्ताक्षर करते हैं वे कम खर्चीले होते हैं. ये लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतते. आर्थिक स्थिति की बात करें तो इन लोगों के पास पैसा आता-जाता रहता है.
3/7
नहीं होती पैसों की समस्या
जिस व्यक्ति के हस्ताक्षर नीचे से ऊपर की तरफ जाते हैं वे धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं. इन लोगों के पास बहुत अधिक धन तो नहीं होता, लेकिन कभी पैसों की कमी भी नहीं होती. जरूरत पड़ने पर ये आसानी से पैसों का इंतजाम कर लेते हैं.
4/7
हस्ताक्षर का पहला अक्षर बड़ा
जिन लोगों के हस्ताक्षर का पहला अक्षर बड़ा होता है वे बहुत ही गुणी होते हैं और इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है. ऐसे लोगों को जीवन में अचानक धन की प्राप्ति होती है और स्वास्थ्य भी हमेशा बेहतर रहता है.
5/7
शब्दों को तोड़-मरोड़कर लिखना
जो लोग हस्ताक्षर में तोड़-मरोड़कर शब्दों का इस्तेमाल करते हैं वे पैसा कमाने में माहिर होते हैं. हालांकि, कई बार इन्हें धन कमाने के चक्कर में अपमान भी झेलना पड़ता है लेकिन इन्हें जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती.
6/7
हस्ताक्षर में बिंदू का इस्तेमाल
कुछ लोग हस्ताक्षर करते समय अंत में एक या दो बिंदू लगा देते हैं, ऐसे लोगों को जीवन में पैसा कमाने के लिए ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता. ये लोग पैसों की बचत करने में माहिर होते हैं.
7/7
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.