दुनिया के सबसे छोटे देश में नहीं है स्कूल
भारत के किसी भी छोटे से छोटे कस्बे या गांव में आपको कम से कम एक स्कूल जरूर मिल जाएगा, चाहे वहां छात्रों की संख्या मुट्ठी भर ही क्यों न हो. शिक्षा को समाज की आधारशिला माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा संप्रभु देश भी है जहां एक भी प्राथमिक या माध्यमिक स्कूल मौजूद नहीं है?