Smallest Name Railway Station Only Two Words Ib Odisha Duniya Ka Sabse Chote Railway Station Ka Naam 8352249
केवल 2 अक्षर का है दुनिया के सबसे छोटे रेलवे स्टेशन का नाम, नहीं जानते होंगे आप
एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जिसका नाम केवल दो अक्षरों का है. ये भारत का सबसे छोटा नाम वाला स्टेशन है. चलिए अगर आपको भी नहीं पता तो हम आपको इसके बारे में बताते हैं.
इब रेलवे स्टेशन ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में स्थित है. ये हावड़ा-नागपुर-मुंबई रेल लाइन पर पड़ता है, जो देश के सबसे व्यस्त रूट्स में से एक माना जाता है। यहां से रोज कई ट्रेनें गुजरती हैं.
People are also watching
2/7
नाम में सिर्फ दो अक्षर
इस स्टेशन का नाम 'IB' है, जो अंग्रेजी के केवल दो अक्षरों से मिलकर बना है. भारतीय रेलवे में इससे छोटा नाम किसी स्टेशन का नहीं है, इसलिए ये अपने आप में एक रिकॉर्ड जैसा माना जाता है.
3/7
नदी से जुड़ा नाम
इस स्टेशन का नाम पास में बहने वाली इब नदी के नाम पर रखा गया है. स्थानीय लोगों के लिए यह नदी काफी महत्वपूर्ण है और उसी से इस स्टेशन की पहचान भी जुड़ी हुई है.
4/7
पलक झपकते ही गुजर जाता है स्टेशन
इब स्टेशन इतना छोटा है कि अगर आप ट्रेन में बैठे मोबाइल चला रहे हों या झपकी ले रहे हों, तो आपको पता भी नहीं चलेगा कि स्टेशन कब आया और कब चला गया.
5/7
कम ट्रेनों का ठहराव
इस स्टेशन पर बहुत कम ट्रेनों का स्टॉपेज है. ज्यादातर ट्रेनें यहां बिना रुके निकल जाती हैं, जिससे यह स्टेशन हमेशा शांत और कम भीड़भाड़ वाला बना रहता है.
6/7
फोटो लेने वालों की पसंद
रेलवे और ट्रैवल व्लॉगर्स के बीच ये स्टेशन काफी लोकप्रिय है. लोग यहां के छोटे से पीले साइनबोर्ड के साथ फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं, जिस पर सिर्फ 'IB' लिखा होता है.
7/7
इतिहास भी है खास
इस स्टेशन की शुरुआत 1891 में बंगाल नागपुर रेलवे के समय हुई थी. शुरुआत में यहां केवल मालगाड़ियों का संचालन होता था, लेकिन बाद में पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव भी शुरू हुआ.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.