अभिनेत्री स्मिता पाटिल
अपनी धारदार अदाकारी के लिए याद की जाने वाली अभिनेत्री स्मिता पाटिल किसी भी किरदार को जिंदा करने के लिए उसमें जान फूंक देती थी. भले ही स्मिता पाटिल का फ़िल्मी सफ़र सिर्फ 10 साल का रहा है लेकिन आज भी है कि वो भूलती नहीं. असल जिंदगी में स्मिता बिंदास अभिनेत्री थीं.यहां तक की जब उन्हें दूरदर्शन में न्यूज पढ़ने के लिए जाना होता था तो वे जींस में ही जाती थी और ऊपर से साड़ी लपेट लेती थी. सांवले चेहरे पर उनकी मुस्कुराहट ऐसी थी जैसे गहरे नीले बादलों में कोई चांद निकल आया हो.






