मशहूर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Smriti Irani Net Worth: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मशहूर हुई एक्ट्रेस स्मृति ईरानी एक बार फिर इस शो के दूसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वाली स्मृति अपने अभिनय और मुस्कान से लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं. कभी एक एपिसोड के 1800 चार्ज करने वाली एक्ट्रेस अब करोड़ों की मालकिन हैं. आइए जानते हैं इनके पास कितनी प्रॉपर्टी और पैसा है.