70 करोड़ साल पहले विशाल स्नोबॉल थी धरती
धरती का इतिहास हमेशा से स्थिर नहीं रहा. करोड़ों साल में इसका मौसम कई बार बदला है. धरती कभी इतनी गर्म थी कि जीवन मुमकिन नहीं था. कभी तापमान इतना ठंडा हो गया था कि पूरी पृथ्वी लगभग बर्फ का गोला बन गई थी. इन खतरनाक दौरों को Snowball Earth कहा जाता है. लगभग 700 मिलियन यानी 70 करोड़ साल पहले (क्रायोजेनियन युग) पृथ्वी एक विशालकाय स्नोबॉल की तरह पूरी तरह बर्फ से ढकी हुई थी. ये वो युग था, जब ग्लेशियरों से बर्फ टूटकर भूमध्य रेखा तक फैल गया था.