sobhita-dhulipala18
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल Sobhita Dhulipala मशहूर डायरेक्टर ManiRatnam की तमिल फिल्म PonniyinSelvan के बाद अब मुंबई 26/11 हमले में शहीद हुए मेजर उन्नीकृष्णन पर आधारित फिल्म मेजर में दिखेंगी. इस फिल्म को दो भाषा तेलुगु और हिंदी में शूट किया जाएगा. फिल्म मेजर में उनके साथ Adivi Sesh भी होंगे. Sobhita पहले भी Adivi Sesh के साथ फिल्म Goodachari में काम कर चुकी हैं. Sobhita ने फिल्म मेजर साइन करने की जानकारी ट्वीट करके दी. इस फिल्म को लेकर Sobhita काफी उत्साहित है. फिल्म मेजर को महेश बाबू और सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है. बता दें कि शोभिता धूलिपाला Sobhita Dhulipala का जन्म तेनाली, आंध्र प्रदेश में हुआ था. उनकी परवरिश विशाखापत्तनम में हुई. उन्होंने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई विश्वविद्यालय से पढ़ाई की. वह भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी में प्रशिक्षित शास्त्रीय नर्तकी भी हैं. धुलिपाला Sobhita Dhulipala ने अनुराग कश्यप की थ्रिलर फिल्म रमन राघव 2.0 2016 से बॉलीवुड में इंट्री की. वह तेलुगु जासूसी फिल्म गुडचारी 2018 और अमेज़ॅन वीडियो ड्रामा सीरीज़ मेड इन हेवन 2019 में भी काम कर चुकी हैं. फोटो साभार...इंस्टाग्राम