12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है
सोमनाथ मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है और यह गुजरात के प्रभास पाटन (वेरावल) में अरब सागर के तट पर स्थित है. पौराणिक मान्यता के अनुसार चंद्रदेव (सोम) ने भगवान शिव की आराधना कर इस मंदिर का निर्माण कराया था. इसका उल्लेख ऋग्वेद, स्कंद पुराण, शिव पुराण सहित कई ग्रंथों में मिलता है