सेलेब्स अपने बच्चों के लिए चुन रहे हैं आध्यात्मिक नाम
Celebs Kids Name: फैशन हो या फिर लाइफस्टाइल, फिल्मी दुनिया हमेशा से कुछ अलग करती आई है. अब बच्चों के नाम रखने का तरीका ही देखिए. पिछले कुछ सालों में इंडस्ट्री में एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिला है. अब स्टार्स अपने बच्चों के नाम सिर्फ यूनिक या वेस्टर्न ही नहीं चुन रहे, बल्कि ऐसे नामों का चुनाव कर रहे हैं जिनमें आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की झलक दिखाई दे. ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में जहां हर चीज वेस्टर्न होती जा रही है, वहीं स्टार्स अपने बच्चों को एक ऐसी पहचान देना चाहते हैं, जो उन्हें अपनी जड़ों से जोड़े रखे. जानते हैं ऐसे ही सेलेब्स के लेटेस्ट बच्चों के नाम और उनका अर्थ.