South Korea Asia Fourth And Worlds 13 Largest Economy Us Happpy China Tensed 8162652
‘जीरो से हीरो’ बना US का ये खास दोस्त... चीन का है सबसे बड़ा दुश्मन, जानिए कैसे हुआ ये चमत्कार?
इस देश ने युद्धोपरांत गरीबी से उठकर सिर्फ कुछ दशकों में ऐसे चमत्कार दिखाया कि आज उसे 'एशियाई चीता' कहा जाता है. जानिए कैसे इस देश ने जीरो से हीरो बनने की अपनी यात्रा तय की.
दक्षिण कोरिया - दुनिया का 13वां सबसे बड़ा अर्थतंत्र
दक्षिण कोरिया एशिया की चौथी सबसे बड़ी और दुनिया की 13वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. इसे आज ताइवान, सिंगापुर और हांगकांग के साथ एशियाई चीते (Asian Tigers) के नाम से जाना जाता है.
People are also watching
2/8
कभी था जीरो, आज है ग्लोबल पॉवरहाउस
1950 में जब भारत नया गणराज्य बना था, उस वक्त दक्षिण कोरिया भी युद्ध और गरीबी से जूझ रहा था. लेकिन कुछ दूरदर्शी नीतियों और नेतृत्व के फैसलों ने उसे 'जीरो से हीरो' बना दिया. आज वह टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स में दुनिया का बड़ा खिलाड़ी है.
3/8
रूस और अमेरिका की सौगात
1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कोरिया दो हिस्सों में बंट गया - उत्तर कोरिया (सोवियत प्रभाव) और दक्षिण कोरिया (अमेरिकी प्रभाव). दोनों देशों के बीच 1950 में युद्ध शुरू हुआ, जिसमें उत्तर को चीन और दक्षिण को अमेरिका का समर्थन मिला.
4/8
38वीं समानांतर रेखा पर बंटा कोरिया
1953 में युद्धविराम तो हुआ, लेकिन अब तक कोई औपचारिक शांति समझौता नहीं हुआ. इसी कारण उत्तर और दक्षिण कोरिया आज भी तकनीकी रूप से युद्धरत हैं. इनकी सीमा 38वीं समानांतर रेखा पर दुनिया की सबसे भारी सैन्य उपस्थिति वाली सीमा मानी जाती है.
5/8
तीन दशकों में दिखाया आर्थिक चमत्कार
1950 के दशक में कोरिया कृषि-प्रधान और गरीब देश था. लेकिन अगले 30 सालों में उसने तेज औद्योगिकीकरण की नीति अपनाई. 1960 के बाद से हान नदी का चमत्कार कहलाने वाले इस दौर में उसकी अर्थव्यवस्था ने छलांग लगाई और वह विकसित देशों की कतार में शामिल हो गया.
6/8
राष्ट्रपति पार्क चुंग-ही की दूरदर्शिता
1962 में राष्ट्रपति पार्क चुंग-ही ने पांच साल योजनाएं शुरू कीं. पहले चरण में हल्के उद्योगों (जैसे वस्त्र और उपभोक्ता उत्पाद) पर बल दिया गया, और 1970-80 के दशक में भारी उद्योगों (जैसे इस्पात, जहाज, ऑटोमोबाइल) पर ध्यान केंद्रित किया गया. इससे निर्यात-आधारित अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी.
7/8
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच कैसे रिश्ते?
जहां भारत ने शुरू में भारी उद्योगों पर ध्यान दिया और बाद में उपभोक्ता सेक्टर की ओर झुका. वहीं दक्षिण कोरिया ने उलटी रणनीति अपनाई - पहले हल्के उद्योगों से पूंजी अर्जित की और फिर भारी उद्योगों में निवेश बढ़ाया.
8/8
शिक्षा, तकनीक और रिसर्च में निवेश
दक्षिण कोरिया ने GDP का लगभग 4.9% हिस्सा R&D (अनुसंधान और विकास) पर खर्च किया, जो OECD देशों में शीर्ष पर है. वहीं भारत अभी भी GDP का 1% से भी कम हिस्सा इस क्षेत्र में लगाता है. कोरिया में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और तकनीकी नवाचार ने उसकी प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ाई. (Photos: google, AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.