स्पेन के जहाज से मिला खजाना
अमेरिका के फ्लोरिडा तट के पास गोताखोरों को 400 साल पुराने जहाज के मलबे से 22.5 पाउंड (करीब 10.2 किलोग्राम) वजनी चांदी की एक दुर्लभ ईंट मिली हैं. इस जहाज से लगभग 30 साल बाद पहली बार कोई चांदी की ईंट बरामद हुई है. इस खोज के बाद माना जा रहा है कि समुद्र के नीचे आज भी करोड़ों-अरबों रुपये का ऐतिहासिक खजाना छिपा हो सकता है. 1985 में इसके मलबे का बड़ा हिस्सा मिला था, जिसे Mother Lode कहा गया था. तब भी भारी मात्रा में खजाना निकला था, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि पूरा खजाना आज तक नहीं मिला है.


