फिर आया चालान माफ करवाने का मौका
रेगुलर कार या बाइक ड्राइव करने वाले का कभी न कभी किसी न किसी वजह से या कई बार गलती से भी ट्रैफिक चालान कटता ही है. कई बार चालान की रकम हजारों में होती है. अगर आपका भी ट्रैफिक चालान कट चुका है और पेंडिंग में है, तो आपके पास अपने पेंडिग ट्रैफिक चालान को माफ करवाने का शानदार मौका है. शनिवार (14 फरवरी 2026) को दिल्ली में लोक अदालतें लगने जा रही हैं. यहां आप अपना पेंडिंग चालान माफ करवा सकते हैं. एक शर्त है कि आपको अदालत में टाइम पर पहुंचना होगा. अगर आप 5 मिनट भी लेट हुए, तो आपके हाथ से मौका निकल जाएगा.





