Specialties Of Israeli Soldiers Why Do Israeli Soldiers Wear Face Masks Israel Sainik Face Mask Kyo Lagate Hain 8362637
इजराइल के सैनिक चेहरे पर मास्क क्यों लगाते हैं, सपने में भी नहीं सोच सकते हैं जवाब
अमेरिका और इजराइल का ईरान के सैन्य टकराव अगले चरण में पहुंच चुका है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर खूब हमलें कर रहे हैं. मगर इस बीच इजराइल की सेना एक अन्य कारण से सुर्खियों में है.
ईरान सहित मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ इजराइल के सैनिक युद्ध के मैदान में डंटे हुए हैं. इजराइल ने अलग-अलग मोर्चों पर सैनिकों की तैनाती भी की है.
People are also watching
2/10
मास्क क्यों लगाते हैं सैनिक
जानते हैं युद्ध के मैदान में नजर आने वाले इजराइली सैनिकों में एक खास चीज देखने को मिलती है. वो है मास्क. यानी इजराइली सैनिक आमतौर पर मास्क लगाए दिखते हैं.
3/10
क्या है इसकी वजह
सैनिकों को देखकर दिमाग में सवाल जरूर आता होगा कि आखिर इजराइल के योद्धा चेहरे पर मास्क क्यों लगाते हैं. इसकी तीन वजह हैं चौंकाकर रख देगी
4/10
चौंका देंगी तीन वजह
दरअसल इजरायली सैनिक, खासतौर से विशिष्ट इकाइयों और वीआईपी सुरक्षा में तैनात एजेंट, अक्सर अपनी पहचान गुप्त रखने के लिए चेहरे को ढकते हैं.
5/10
क्यों ढकते हैं चेहरा
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी जोखिमों या गिरफ्तारी का सामना करने से बचने के लिए भी सैनिक चेहरा ढक कर रखे हुए नजर आते हैं.
6/10
ये है प्रमुख कारण
इसके अलावा पहचान उजागर होने से ना केवल सैनिकों को, बल्कि उनके परिवारों को भी विरोधी समूहों से खतरा हो सकता है.
7/10
डेटाबेस से बचने का तरीका
आधुनिक युद्ध में चेहरे की पहचान करने वाले डेटाबेस से बचने के लिए सैनिक मास्क का उपयोग करते हैं ताकि उन्हें ट्रैक ना किया जा सके.
8/10
दूसरे भी अहम कारण
इसके इसके अतिरिक्त इजराइल के सैनिक धूल और धुएं से बचने के लिए भी चेहरे पर पट्टी या मास्क पहनते हैं.
9/10
सिर पर शेफ जैसी टोपी
मालूम हो युद्ध के मैदान में इजराइली सैनिक सिर पर शेफ जैसी टोपी भी पहने हुए नजर आते हैं. इसे मित्जनेफेट (Mitznefet) भी कहा जाता है.
10/10
क्यों है ऐसा
ये हेलमेट के गोल आकार को बदल देता है, जिससे दुश्मन के स्नाइपर्स के लिए सैनिक के सिर को पहचानना और निशाना लगाना मुश्किल हो जाता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.