साल 2025 में भारत ने रचे नए कीर्तिमान
साल 2025 भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए बहुत ही शानदार रहा. भारत ने यहां ICC पुरुष चैम्पियन्स ट्रॉफी, एशिया कप का खिताब जीता, जो इस साल उसके कैलेंडर के बड़े टूर्नामेंट थे. वहीं भारतीय महिला टीम ने भी पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. इसके अलावा IPL में 18 सालों से अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही विराट कोहली स्टारर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना यह सपना सच कर दिया. इस बीच साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में टेस्ट सीरीज में 0-2 के क्लीन स्वीप ने फैन्स का दिल भी दुखाया. ऐसे में फैन्स साल 2026 में अपनी यादों को सुनहरा बनाने की आस में होंगे.