मोहाली के मैदान पर 209 रनों का लक्ष्य पहाड़ सा लग रहा था. लेकिन पहले कैमरन ग्रीन की 61 और फिर मैथ्यू वेड की नाबाद 45 रन की विस्फोटक पारियों ने इसे बौना साबित कर दिया.
People are also watching
2/10
फॉर्म में लौटे विराट भी फ्लॉप
आज मैदान पर बस रन बरसने का दिन था. लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ शतक बनाकर यहां आए विराट कोहली सिर्फ 2 रन पर चलते बने.
3/10
T20i में 2000 रन, तीसरे भारतीय
55 रन ठोकने वाले केएल राहुल ने आज टी20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया. वह भारत की ओर से ऐसा करने वाले तीसरे और दुनिया के 18वें बल्लेबाज बन गए.
4/10
सूर्य के भी बरसे रन
सूर्यकुमार यादव ने भी सिर्फ 25 बॉल की पारी में 46 रन ठोके. 2 चौके और 4 छक्के लगाने वाले इस बल्लेबाज के कई शॉट्स दर्शनीय थे.
5/10
हार्दिक पांड्या ने बनाया मैच
मैच में नैया पार लगाने जैसा का काम हार्दिक पांड्या ने बखूबी पूरा किया था. उन्होंने सिर्फ 30 बॉल की अपनी पारी में नाबाद 71 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे. उन्होंने पारी की अंतिम 3 बॉल पर भी लगातार 3 सिक्स जड़े.
6/10
ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत को धोया
पारी की शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया ने हमला बोल दिया था और पहले 3 ओवर में ही वह 40 के करीब पहुंच गई. यहां पावरप्ले में अक्षर को बॉल मिली और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में आरोन फिंच को बोल्ड कर दिया.
7/10
कैमरन ग्रीन ने खूब धोया
विकेट गिरने का असर कैमरन ग्रीन पर बिल्कुल नहीं हुआ. वह तो मानो जैसे अपनी बॉलिंग में हुई पिटाई का बदला लेने को आए थे. रोहित एक के बाद एक गेंदबाज बदल रहे थे और कैमरन को जैसे आज सभी पर बरसने का ग्रीन सिग्नल प्राप्त था. उन्होंने 30 बॉल की अपनी पारी में 61 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे.
8/10
उमेश यादव ने दिलाई दो सफलताएं
इसके बाद उमेश यादव ने पारी के 12वें ओवर में एक के बाद एक लगातार 2 सफलताएं दिलाकर भारत को मैच में वापस लाने का काम किया. उन्होंने स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भेजा.
9/10
अक्षर पटेल ने जीता दिल
इस मैच में भारत का हर गेंदबाज पिटाई खा रहा था. लेकिन खूब बरसने के बावजूद कंगारू बल्लेबाज अक्षर के खिलाफ नहीं चल पाए. उन्होंने रनों पर लगाम भी लगाई और तीन अहम बल्लेबाजों के विकेट भी लिए. अक्षर ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन ही खर्च किए.
10/10
मैथ्यू वेड ने नहीं किया रहम
ऑस्ट्रेलिया के कुल 5 विकेट निकालकर भारत मैच में आ गया था. लेकिन कंगारू बैटिंग लाइनअप अंतिम मान्यताप्राप्त बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने गेंदबाजों की पिटाई का जिम्मा अपने हाथ लिया और वह भी जमकर बरसे. उन्होंने सिर्फ 21 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन ठोककर कंगारुओं को जीत दिला दी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.