Sports Cricket India Vs Ek Saal Me 56 57 Khiladi Khila Diye Event Ek Nahi Jeeta Says Rashid Latif 5672348
भारत ने एक साल में 56-57 खिलाड़ी खिला दिए, बड़ा टूर्नामेंट एक नहीं जीता: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कही यह बात. बोले खिलाड़ी तो बदल रहे हैं लेकिन जीत नहीं रहे.
भारतीय टीम 14 खिलाड़ियों के साथ पाकिस्तान रवाना हो गई है. जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के चलते 15वें खिलाड़ी की जगह भरनी अभी बाकी है, जिसका ऐलान कुछ दिनों बाद होगा.
People are also watching
2/6
राशिद लतीफ ने जताई चिंता
अकसर टीम इंडिया और टीम मैनेजमेंट की तारीफ करने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भारतीय टीम के हालात पर चिंता बयां की है. उन्होंने कहा कि वह लगातार खिलाड़ी बदल रहे हैं लेकिन बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पा रहे.
3/6
अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा
लतीफ ने दीपक हुड्डा के सवाल पर यह बात कही थी. दरअसल उसने शो के एंकर ने पूछा था कि क्या दीपक हुड्डा को वर्ल्ड कप से पहले कुछ और मौके देने चाहिए थे.
4/6
कमर में खिंचाव के चलते बाहर हुए थे हुड्डा
हालांकि दीपक हुड्डा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा थे लेकिन उनकी कमर में खिंचाव हो गया तो उन्हें इलाज के लिए एनसीए भेज दिया गया था.
5/6
एक साल में 56-57 खिलाड़ी खिला दिए: लतीफ
वे अपने अहम खिलाड़ियों को सब जगह रखते हैं और वह लगातार खिलाड़ियों को बदलते भी रहते हैं. 56-57 प्लेयर्स खिला दिए उन्होंने पूरे साल में. इवेंट कोई बड़ा नहीं जीता. ये एक मुद्दा है.
6/6
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड बेहतर
पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि इस मामले में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें बेहतर हैं. जो अपनी योजनाओं के हिसाब से तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.