Sports Cricket T20 World Cup 2022 Watch Special Moments Of Zimbabwe Team After Beating Pakistan 5709750
T20 World Cup 2022: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को पीट हिला दी दुनिया, देखें- जश्न की ये खास तस्वीरें...
सुपर 12 राउंड के इस रोमांचक मैच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से मात देकर सबको हैरान कर दिया. उसकी इस जीत ने भले पाकिस्तान का दिल तोड़ दिया. लेकिन झलक तो जिम्बाब्वे के जश्न की बनती है.
जिम्बाब्वे की टीम इस मैच में जीत के साथ ही यह जानती थी कि उसने वर्ल्ड कप का बड़ा उलटफेर अपने नाम कर लिया है. उसने मैदान पर अपने जश्न की शुरुआत कर दी.
People are also watching
2/6
मैदान पर जिम्बाब्वे का हर खिलाड़ी झूमा
मैच फंसा हुआ था और आखिरी ओवर में जिम्बाब्वे को 11 रन बचाने थे. जिम्मेदारी ब्राड इवान्स के कंधों पर थी और उन्होंने यहां एक रन से टीम को जीत दिला दी.
3/6
जीत के जश्न में कोचिंग स्टाफ भी कूदा
जैसे जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया और टीम के कोचिंग स्टाफ के सदस्यों ने भी मैदान पर आकर खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाया.
4/6
खूब नाचे खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ के लोग
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को जोश देखते ही बन रहा था. उन्होंने मैदान पर नाच कर अपनी खुशी का इजहार किया.
5/6
फैन्स से गले मिले खिलाड़ी
जिम्बाब्वे के फैन्स इस मैच को देखने पहुंचे हुए थे और वे पूरे मैच में अपनी टीम की हौसलाअफजाई करते रहे. मैच में जीत दर्ज करने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने इन फैन्स को गले लगा लिया.
6/6
मैदान का चक्कर लगाकर किया अभिवादन
इसके बाद पूरी टीम ने मैदान का चक्कर काटकर अपने फैन्स को उनकी हौसलाअफजाई के लिए धन्यवाद दिया.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.