Sports Hindi Cricket News Ipl 2022 If Dinesh Karthik Is Brought Back In Team So Shikhar Dhawan Deserved Place Too Says Suresh Raina 5409017
दिनेश कार्तिक को वापस लाए हैं तो शिखर धवन की भी बनती है टीम इंडिया में जगह: सुरेश रैना
दिनेश कार्तिक ने इस सीजन आईपीएल में एक नया अवतार दिखाया है. उन्होंने इस सीजन RCB के लिए खेलते हुए उन्होंने बार-बार खुद को साबित किया और खूब रन कूटे. इसके दम पर उन्हें भारतीय टीम में वापसी का मौका मिला है.
IPL में इस सीजन विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का जलवा जोरो पर रहा. उन्होंने सीजन की शुरुआत से ही RCB के लिए मैच फिनिशर वाले अंदाज में खूब ताबड़तोड़ भरी पारियां खेलीं और RCB की कई जीत में अहम भूमिका निभाई.
People are also watching
2/7
14 पारियों में 287 रन, 21 छक्के
दिनेश कार्तिक इस सीजन मैच फिनिशर के अंदाज में RCB के लिए चट्टान से खड़ रहे. उन्होंने 14 पारियों में कुल 287 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 21 छक्के भी जड़े और 9 बार नाबाद लौटे.
3/7
टीम इंडिया में 3 साल बाद एंट्री
इस दमदार परफॉर्मेंस के बाद दिनेश कार्तिक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है. कार्तिक ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में 2019 में खेला था. इसके 3 साल बाद उन्हें टीम इंडिया में वापसी का मौका मिला है.
4/7
सुरेश रैना बोले- शिखर धवन को भी दो जगह
इस बीच दिनेश कार्तिक को टीम इंडिया में चयन हुआ तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कि जब 36 साल के दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में मौका मिला है. तो शिखर धवन की वापसी से क्यों कतरा रहे हैं. चयनक्तओं को शिखर धवन को भी टीम में वापसी का मौका देना चाहिए.
5/7
शिखर धवन ने इस सीजन बनाए 460 रन
सुरेश रैना ने कहा कि धवम आईपीएल में बीते 4-5 सीजन से लगातार रन बना रहे हैं और वह बड़ी बड़ी पारियां खेलने में माहिर हैं. उन्हें अचानक से टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया, जो सही नहीं है.
6/7
उनकी भी भारतीय टीम में बनती है जगह
इस पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कहा, जब 36 वर्षीय दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में वापसी का मौका मिल सकता है तो फिर शिखर धवन को भी वापसी का मौका मिलना चाहिए.
7/7
IPL में लगातार रन बना रहे हैं धवन
रैना ने कहा, वह लगातार रन बना रहे हैं. उनकी फिटनेस शानदार है और वह टीम का माहौल भी खुशनुमा रखते हैं. रैना IPL के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के खास शो क्रिकेट लाइव पर चर्चा कर रहे थे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.