5000000000 व्यूज के साथ सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भारतीय वीडियो
'श्री हनुमान चालीसा' के वीडियो ने YouTube पर एक ऐसा कीर्तिमान रचा है, जिसे तोड़ना हाल में किसी भी भारतीय वीडियो के लिए आसान नहीं होगा. इस भजन ने 5 अरब (5,00,00,00,000) व्यूज का अविश्वसनीय आंकड़ा पार कर लिया है. यह देश के लोगों की अटूट भक्ति और आस्था को दिखाता है. 10 मई, 2011 को रिलीज़ हुए इस 14 साल पुराने वीडियो को आज भी लोग पूरी श्रद्धा से देखते हैं.