बॉलीवुड एक्टर और पान मसाला एड
शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ विमल इलायची के एक विज्ञापन को लेकर कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं. दरअसल महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने सवाल उठाया है कि क्या यह विज्ञापन अप्रत्यक्ष रूप से विमल के पान मसाला ब्रांड को बढ़ावा देता है और इस तरह के विज्ञापन पर लगातार विवाद हो रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन से हैं वो स्टार जो करते हैं पान मसाला का विज्ञापन.