Stay For Free In Greece Syros Cats Volunteer Opportunity Private Room Travel News 8305579
बिना पैसे खर्च किए घूमिए ग्रीस का ये शहर! रहना-खाना सबकुछ फ्री, बस पूरी करनी होगी एक आसान सी शर्त
Free Holiday Opportunity: दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह पर आप फ्री में घूम सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको बस एक छोटी सी शर्त पूरी करनी होगी. आइए जानते हैं कि आखिर कौन सी वो शर्त है.
क्या कभी आपने फिल्मों में यह सफेद घरों वाला शहर देखा है, अब इस खूबसूरत जगह पर रहने का सपना सच साबित हो सकता है. सबसे खास बात यह है कि यहां रहने के लिए आपको एक भी रुपया नहीं देना होगा.
People are also watching
2/6
क्या है वह शर्त?
ग्रीस का सबसे खूबसूरत साइरोस आईलैंड पर आपको एकदम फ्री में रहने का मौका और ब्रेकफास्ट मिलेगा. लेकिन इसके लिए एक शर्त को पूरा करना होगा. दरअसल, इस जगह की गलियों के असली मालिक यानि बिल्लियों की देखभाल करनी होगी.
3/6
इनकी देखभाल लिए शुरू हुआ यह प्रोग्राम
इस आईलैंड पर लगभग 3,000 आवारा बिल्लियां रहती हैं और वहां के स्थानीय लोगों को बिल्लियों से बेहद लगाव है. इसी को ध्यान में रखकर साइरोस कैट्स नाम का प्रोग्राम शुरू किया गया है.
4/6
क्या है इस प्रोग्राम में?
इस प्रोग्राम में आपको हफ्ते में पांच दिन, हर दिन लगभग पांच घंटे बिल्लियों के साथ रहना होगा. आपको उन्हें खाना खिलाना होगा, उनकी देखभाल करनी है और जब वह बीमार हो उनका सही से ध्यान रखना है.
5/6
आपको क्या मिलेगा?
इसके बदले में आपको एक पर्सनल रूम, ब्रेकफास्ट और वो शांत माहौल मिलेगा, जो शायद किसी दूसरे महंगे होटल में भी नहीं होता है. यह जगह उन लोगों के एकदम फरफेक्ट है, जिन्हें घर से काम करना पसंद होता है.
6/6
वॉलंटियर्स के साथ शेयर करना होगा ये सब
यहां ठहरने का इंतजाम भी काफी मजेदार है, वैसे तो यह बिल्कुल फ्री सुविधा है. आपको अपना एक प्राइवेट बेडरूम मिलेगा, लेकिन किचन, बाथरूम और छत दूसरे वॉलंटियर्स के साथ शेयर करनी होगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.