बजट और जूतों का अनोखा रिश्ता
हर साल जब भारत में बजट पेश होने वाला होता है, तो हम 'हलवा सेरेमनी' की खबरें देखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां बजट के दिन सबकी नजरें वित्त मंत्री के फाइल पर नहीं, बल्कि उनके पैरों पर होती हैं? यह देश है कनाडा, जहां दशकों से 'बजट शूज' की एक अनोखी परंपरा चली आ रही है.