दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना हुआ मुश्किल
दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्तर किस हद तक बिगड़ चुका है, यह किसी से छिपा नहीं है. शहर का AQI अब उस स्तर पर पहुंच गया है, जिसे ‘रहने लायक’ कहना भी मुश्किल हो गया है. लेकिन समस्या यह है कि न तो हम ऑफिस छोड़ सकते हैं, न घर और न ही बच्चों के स्कूल यानी चाहकर भी इस प्रदूषण से दूरी बना पाना संभव नहीं है.