Sun Storm 800 Years Ago Earth Destroy Japanese Poet Diary Discover 8376411
800 साल पहले सूरज से आया था भयंकर तूफान, कांप उठी थी दुनिया - अब फिर मंडरा रहा है खतरा?
Sun Storm: 800 साल पहले जापानी कवि की डायरी में दर्ज लाल रोशनी से वैज्ञानिकों ने सौर तूफान का राज खोला. जानिए कैसे पुरानी कविता और पेड़ों के सबूत आज अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा में मदद कर रहे हैं.
800 साल पहले एक जापानी कवि ने आसमान में लाल रोशनी देखी और उसे अपनी डायरी में लिखा. आज वही जानकारी वैज्ञानिकों के बहुत काम आ रही है.
People are also watching
2/6
कवि की डायरी बनी पहला सुराग
जापान के कवि फुजीवारा नो तेइका की डायरी Meigetsuki में 1204 में आसमान में लाल रोशनी का जिक्र है. जो असल में एक खास तरह की ऑरोरा (Aurora) थी.
3/6
सूरज पर लाल रोशनी का मतलब क्या था?
ऐसी ऑरोरा तब दिखाई देती है, जब सूरज बहुत ज्यादा एक्टिव होता है और बड़ी मात्रा में ऊर्जा छोड़ता है. आसान शब्दों में कहें तो उस समय सूरज में तेज तूफान चल रहा था.
4/6
पेड़ों में छुपा था सबूत
वैज्ञानिकों ने पुराने दफन पेड़ों के तनों का अध्ययन किया. सूरज से आने वाले कण पेड़ों में कार्बन-14 के रूप में निशान छोड़ते हैं, जिससे पुराने सौर तूफानों का पता चलता है.
5/6
सूरज के खतरनाक विस्फोट का पता चला
इन दोनों चीजों (डायरी + पेड़) को मिलाकर वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि 1200 के आसपास सूरज से एक बहुत शक्तिशाली ऊर्जा विस्फोट हुआ था.
6/6
अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खतरा
1972 में भी ऐसा ही सौर तूफान आया था. अगर वह Apollo मिशन के दौरान होता, तो अंतरिक्ष यात्री खतरनाक रेडिएशन की चपेट में आ सकते थे. (Photo from Freepik, AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.