Sunetra Pawar Become Maharashtra Deputy Cm After Ajit Pawar Death Read Her Profile 8287394
समाजसेवा, बिजनेस... राजनीति में आने से पहले क्या करती थीं सुनेत्रा पवार? यहां जानें सबकुछ
Who is Sunetra Pawar: एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा ने राज्य की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. आइए जानते हैं सुनेत्रा पवार के बारे में...
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार की अचानक मौत की खबर से राज्य की राजनीति में हलचल तेज है. उनके जाने के बाद, उनके उत्तराधिकारी को लेकर राजनीतिक बहस तेज थीं.
People are also watching
2/8
सुनेत्रा पवार बनीं अजित दादा की उत्तराधिकारी
राजनीतिक नेताओं और पार्टी नेताओं के बीच चर्चा थीं कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए. ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में...
3/8
सुनेत्रा पवार का राजनीतिक सफर
राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी. वह हमेशा बारामती के चुनावी अभियानों में प्रेरक शक्ति बनी रहीं और साल 2024 में राज्यसभा सांसद बनीं.
4/8
पारिवारिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि
सुनेत्रा पवार धाराशिव जिले की रहने वाली हैं और उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे. शरद पवार की दोस्ती और उनके पिता के रिश्ते ने सुनेत्रा और अजित पवार का विवाह संभव बनाया.
5/8
सामाजिक कार्यों की शुरुआत
सुनेत्रा पवार ने काटेवाड़ी गांव से सामाजिक कार्य शुरू किया. उन्होंने निर्मलग्राम और स्वयं सहायता अभियान के माध्यम से गांवों में स्वच्छता, रोजगार और शिक्षा पर काम किया.
6/8
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
बारामती में महिलाओं को रोजगार देने के लिए टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की. इस पार्क में लगभग 15,000 महिलाएं कार्यरत हैं. इसके अलावा वह विद्या प्रतिष्ठान की ट्रस्टी भी हैं.
7/8
राजनीति में सक्रिय भूमिका
सुनेत्रा पवार ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी ननद सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा और हार का सामना किया. बाद में उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी संभाली.
8/8
पवार परिवार में एकजुटता
पार्थ पवार और रोहित पवार के चुनाव और पार्टी के अंदर मतभेदों के बावजूद, सुनेत्रा पवार ने परिवार और पार्टी के हित में काम किया. उनका चुनावी प्रचार बारामती में जनसंपर्क और भावनात्मक अपील पर आधारित रहा. (Photos: google)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.