बढ़ जाएंगे टीम की जीत के चांस
दुनिया के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा को सलाह दी है कि वह चैम्पियन्स ट्रॉफी के फाइनल में छोटा नहीं बल्कि बड़ा लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरें. उन्होंने कहा कि रोहित को सिर्फ 25-30 रन बनाकर संतुष्ट नहीं होना चाहिए बल्कि लंबी पारी खेलने की सोचनी चाहिए. क्योंकि क्रीज पर उनकी मौजूदगी मैच का रुख पलटने वाला असर डाल सकती है.