Sunjay kapur Property Dispute
Sunjay kapur Property Dispute: दिवंगत बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. संजय कपूर की मां रानी कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रिया कपूर सचदेव समेत 22 पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.