सनराइजर्स हैदराबाद ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों को हर हाल में करना चाहेगी टारगेट
आईपीएल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में इस बार 25.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि के साथ उतरेगी और 10 खिलाड़ियों को खरीदेगी. फ्रेंचाइजी ने हाल में मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया है और एडम जम्पा, राहुल चाहर, अभिनव मनोहर जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है.