Surya Grahan Sutak Kaal Me Kya Kare Kya Nahi Dos And Donts During Solar Eclipse In Hindi 8087003
कल लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक में क्या करें और क्या नहीं? फायदे में रहेंगे
Surya Grahan Sutak Kaal Me Kya Nahi Karna Chahiye: 21 सितंबर 2025 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा. जानें सूर्य ग्रहण का समय, भारत में इसका असर, सूतक काल में क्या करें और क्या नहीं?
कल यानी 21 सितंबर को साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होकर 3 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा.
People are also watching
2/10
भारत में दिखेगा देगा ग्रहण?
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका धार्मिक प्रभाव और सूतक काल मान्य नहीं होगा. यानी भारत में लोग ग्रहण के कारण किसी विशेष पाबंदी में नहीं रहेंगे.
3/10
सूर्य ग्रहण का धार्मिक महत्व समझें
हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को शुभ घटना नहीं माना जाता. मान्यता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, और इससे बचने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है.
4/10
खाने में तुलसी के पत्ते डालें
ग्रहण के समय खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालने की परंपरा है. कहा जाता है कि तुलसी नकारात्मक प्रभाव से बचाव करती है और भोजन को खराब होने से बचाती है.
5/10
ग्रहण से पहले और बाद में नहाए
धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण शुरू होने और खत्म होने के बाद स्नान करना शुभ माना जाता है. इससे शरीर और मन दोनों शुद्ध रहते हैं और अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं.
6/10
बाहर जाने से बचें
ग्रहण के समय बाहर निकलना अच्छा नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इस दौरान वातावरण में नकारात्मकता बढ़ती है और बाहर जाने से उसका असर जल्दी पड़ सकता है.
7/10
मंत्र का जाप करें और ध्यान भी
सूर्य ग्रहण के दौरान, भगवान का स्मरण और मंत्र जाप करना बहुत फलदायी माना जाता है. इस समय किए गए जप और ध्यान का कई गुना अधिक प्रभाव होता है.
8/10
क्या नहीं करना चाहिए ग्रहण के वक्त?
ग्रहण के समय सूर्य को सीधे आंखों से नहीं देखना चाहिए, क्योंकि यह आंखों के लिए हानिकारक होता है. इसके अलावा ग्रहण के समय खाना बनाना और खाना भी वर्जित माना गया है.
9/10
पूजा-पाठ और शुभ कार्यों से परहेज
ग्रहण काल में देवी-देवताओं की पूजा, मूर्तियों का स्पर्श और कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से अशुभ परिणाम हो सकते हैं.
10/10
गर्भवती महिलाएं सावधान रहें
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. उन्हें इस दौरान भोजन करने, सोने और नुकीली चीजों जैसे चाकू, कैंची या सुई का उपयोग करने से बचना चाहिए. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.