Suryakumar Yadav Gave A Solid Reply To Rohit Sharma S Critics Who Said Him Unfit 7661803
रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाने वालों को सूर्यकुमार यादव ने दिया जवाब
Suryakumar Yadav on Rohit Sharma Fitness: क्रिकेट से बाहर के जो लोग इन दिनों रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठा रहे हैं. उन्हें भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने करारा जवाब दिया है.
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चैम्पियन्स ट्रॉफी का फाइनल खेलने को तैयार है. रोहित की कप्तानी में यह टीम इंडिया का चौथा आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल है.
People are also watching
2/5
रोहित शर्मा की फिटनेस पर उठे सवाल
इस बीच क्रिकेट से दूर कुछ सियासी लोगों ने भारतीय कप्तान की फिटनेस पर सवाल उठाए हैं और कांग्रेस की एक नेता शमा मोहम्मद ने तो उन्हें 'मोटा' तक कह दिया. साथ ही उन्हें फिट रहने के लिए वजन घटाने तक की सलाह दी. शमा ने उन्हें भारत का सबसे अप्रभावी कप्तान बताया था.
3/5
फिटनेस पर सवाल उठाने वालों को सूर्यकुमार यादव का जवाब
शमा के इस कॉमेंट पर जब भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा, 'बतौर कप्तान उन्होंने भारत को 4 आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाया है. यह देश के लिए बड़ी बात है और कोई अगर 15-20 साल इसी तरह खेलता है तो यह बड़ी बात है.'
4/5
कड़ी मेहनत करते हैं रोहित शर्मा
मैंने उन्हें बहुत करीब से देखा है कि वह फ्रैंचाइजी और इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए कितनी मेहनत करते हैं. वह टॉप पर हैं और मैं उन्हें और टीम इंडिया को फाइनल के लिए शुभकामनाएं देता हूं.'
5/5
न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC नॉकआउट में भारत
भारत रविवार 9 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैम्पियन्स ट्रॉफी के खिताब के लिए फाइनल में उतरेगा. दोनों देश इस टूर्नामेंट के फाइनल में साल 2000 के बाद एक बार फिर आमने-सामने हैं. तब भारत को कीवी टीम से हार का सामना करना पड़ा था. आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट्स में कीवी टीम का पलड़ा कुछ भारी दिखता है. उसने वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल और आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप 2021 के फाइनल में भी भारत को हराया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.