भारत की पहली मिस यूनिवर्स
फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है. वहीं भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 में भी अपनी जगह नहीं बना सकीं. इस प्रतियोगिता के रिजल्ट के साथ भारत की पहली मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. साल 1994 सुष्मिता के लिए बहुत लकी साबित हुआ. इस एक साल में उन्होंने दो खिताब अपने नाम कर लिए थे. पहला मिस इंडिया और दूसरा मिस यूनिवर्स का ताज. इस वक्त उनकी उम्र महज़ 19 साल थी.