Suvendu Adhikari Education: चुनावी हलफनामे के मुताबिक, बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पास पोस्ट-ग्रेजुएट की डिग्री है. उन्होंने रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी से 2011 में MA की डिग्री हासिल की है.
1/8
बंगाल को मिला नया CM
पश्चिम बंगाल को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. BJP नेता सुवेंदु अधिकारी शनिवार (09 अप्रैल) को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
2/8
अमित शाह ने किया ऐलान
कोलकाता में विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के नाम का ऐलान किया.
3/8
रेस में थे कई नाम
बंगाल के मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम चल रहे थे, लेकिन विधायक दल की बैठक के बाद आखिरकार अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान कर दिया.
4/8
बंगाल के सीएम कितने पढ़े लिखे हैं?
आइये जानते हैं कितने पढ़े-लिखे हैं बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर कितनी सैलरी दी जाएगी. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी के पास पोस्ट-ग्रेजुएट की डिग्री है. उन्होंने रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी से 2011 में MA की डिग्री हासिल की है.
5/8
कहां से हुई स्कूली शिक्षा?
स्नातक की पढ़ाई उन्होंने कंठी के प्रभात कुमार कॉलेज (विद्यासागर विश्वविद्यालय से संबद्ध) से कला स्नातक (BA) की पढ़ाई पूरी की है. सुवेंदु अधिकारी ने अपनी स्कूली शिक्षा कंठी हाई स्कूल से की है.
6/8
कितनी है सुवेंदु अधिकारी की संपत्ति?
सुवेंदु अधिकारी ने 2026 में दिए चुनावी हलफनामे में बताया कि उनकी सालाना आय 2024-25 में बढ़कर 17.38 लाख रुपये हो गई है. चुनावी हलफनामे के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी की कुल संपत्ति लगभग 85.87 लाख रुपए है.
7/8
बंगाल के सीएम को कितनी मिलेगी सैलरी
आइए जानते हैं कि बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी को कितनी सैलरी मिलेगी. सभी प्रकार के भत्तों और वेतन को जोड़कर, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का कुल मासिक वेतन लगभग 2,10,000 रुपए बैठता है. इसमें निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और प्रतिपूरक भत्ता जैसे घटक शामिल होते हैं.
8/8
वेतन के अलावा क्या-क्या मिलेगा?
मुख्यमंत्री को हर साल लगभग 51,600 रुपये का सत्कार भत्ता मिलता है. साथ ही, विधायक के रूप में उन्हें 48,000 रुपये प्रति वर्ष का निर्वाचन क्षेत्र भत्ता भी देय होता है, जो उनके कार्यालय प्रबंधन में मदद करता है. वेतन के अलावा, नए मुख्यमंत्री को कोलकाता में सुसज्जित सरकारी बंगला और एक आधिकारिक लग्जरी वाहन की सुविधा भी मिलती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.