Syria Government Changes Currency 2026 Removes President Photo From Notes Launches New Banknotes With Agriculture Symbols Economic Reforms World News Updates 8254629
नए साल पर इस देश ने बदली अपनी करेंसी! हटाई राष्ट्रपति की तस्वीर, अब ये होगा नोटों पर...
नए साल में हर कोई अपने जीवन में कई बड़े बदलाव करते हैं. लेकिन एक देश ऐसा है जिसने नए साल के शुरू होते ही अपनी पूरी करेंसी को ही बदल डाली और उसमें लगे राष्ट्रपति की तस्वीर हटा कर किसी और चीज की तस्वीर लगा दी है. आइए जानते हैं इस देश के बारे में.
नए साल की शुरुआत के साथ सीरिया ने अपनी राष्ट्रीय करेंसी में बड़ा बदलाव किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, असद शासन के दौर के पुराने नोट हटाकर सरकार ने नई करेंसी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
People are also watching
2/7
नई सरकार की पहला बड़ा कदम
दमिश्क में आयोजित एक आधिकारिक समारोह में अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा और सेंट्रल बैंक गवर्नर अब्दुलकादर हुसरिएह ने नए बैंकनोट पेश किए, जो 1 जनवरी 2026 से चलन में आए.
3/7
सद शासन के बाद सुधार
यह फैसला 2024 में बशर अल-असद के शासन के अंत के बाद किए गए बड़े आर्थिक सुधारों का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका मकसद देश को नई दिशा और पहचान दिलाना है.
4/7
नोटों पर क्या बदलाव
नए नोटों से असद परिवार की तस्वीरें हटा दी गई हैं. उनकी जगह गुलाब, गेहूं, जैतून, संतरा और शहतूत जैसे खेती और प्रकृति से जुड़े प्रतीक शामिल किए गए हैं.
5/7
दो जीरो हटाकर आसान लेन-देन
इसी के साथ सरकार ने करेंसी रीडिनॉमिनेशन के तहत दो जीरो हटाए हैं. अब 100 पुराने सीरियन पाउंड की कीमत एक नए पाउंड के बराबर होगी, जिससे लेन-देन आसान होगा.
6/7
90 दिन का ट्रांजिशन पीरियड
सेंट्रल बैंक ने 90 दिनों की संक्रमण अवधि तय की है, जिसमें पुराने और नए दोनों नोट चलेंगे. हालांकि, जरूरत पड़ने पर इस वक्त को आगे बढ़ाया जा सकता है.
7/7
सिर्फ बदलाव से नहीं सुधरेगी अर्थव्यवस्था
सरकार ने साफ किया है कि नोट बदलने से ही अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी. बल्कि असली सुधार उत्पादन बढ़ाने, बेरोजगारी घटाने और बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करने से आएगा.(Image: Pexels/X)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.