T20 World Cup 2022 These Five Fast Bowlers To Be Watch For 5689555
T20 World Cup: इन 5 तेज गेंदबाजों पर होगी खास नजरें...
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है. इस टूर्नामेंट में भाग ले रहीं 16 टीमें खिताब के लिए दमखम झोंकने उतरी हैं. ऐसे में इन 5 गेंदबाजों के प्रदर्शन पर होंगी खास नजरें...
टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचें फास्ट बॉलरों के लिहाज से एक अलग रोमांच पैदा करेंगी. ऐसे में दुनिया भर के इन नामचीन तेज गेंदबाजों पर होंगी नजरें...
People are also watching
2/6
मिशेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया
लंबे कद का यह लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप में अपने एक दशक का सफर पूरा कर लेंगे. 2012 से टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले स्टार्क अब तक इस टूर्नामेंट में 17 मैच खेलकर कुल 24 विकेट झटक चुके हैं.
3/6
ट्रेंट बोल्ट, न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के इस 33 वर्षीय गेंदबाज के पास इस टूर्नामेंट में खेलना का अच्छा अनुभव है. वह 2014 से इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और तक 9 मैच खेलकर 17 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
4/6
कगिसो रबाडा, साउथ अफ्रीका
27 वर्षीय यह तेज गेंदबाज साउथ अफ्रीकी पेस अटैक का मुख्य हथियार होगा. रबाडा अपनी तेज गति से स्विंग और बाउंस के साथ मैच का पासा पलटने की कुव्वत रखते हैं.
5/6
शाहीन शाह अफरीदी, पाकिस्तान
22 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने पिछले साल UAE टी20 वर्ल्ड कप में काफी प्रभावित किया था. वह इस बार भी पाकिस्तान की बड़ी उम्मीद हैं. हालांकि फिलहाल उन्हें अपनी घुटने की चोट से उबरकर अपनी फिटनेस भी साबित करनी है.
6/6
भुवनेश्वर कुमार, भारत
भारतीय टीम का यह अनुभवी तेज गेंदबाज बीते कुछ समय से पावरप्ले में सबसे घातक साबित हो रहा है. लेकिन डेथ ओवर में उनकी पिटाई चिंता की बात है. खैर टीम मैनेजमेंट को उन पर पूरा भरोसा है और वह भी खुद को साबित करना चाहेंगे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.